देवघर, मार्च 16 -- मधुपुर। मधुपुर-जोड़ामो रेलवे स्टेशन के बीच लालगढ़ के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना पोल संख्या 290/18-20 के पास अप और डाउन ट्रैक के किनारे की है। जानकारी के अनुसार करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव ट्रैक के पास पड़ा मिला, जिसकी सूचना रेलवे कर्मियों ने अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही मधुपुर थाना के एएसआई शशी राय और आरपीएफ के एएसआई शौकत कमाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या टिकट नहीं मिला है, फिलहाल मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...