मधुपुर-गिरिडीह सवारी ट्रेन से कटकर युवक की मौत
गिरडीह, जून 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मधुपुर-गिरिडीह सवारी ट्रेन से कटने से शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरहाटांड़ की है। घटना आत्महत्या है या हादसा यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। मुफस्सिल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के शिव मुहल्ला निवासी राजेंद्र प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र देवाशीष कुमार के रूप में की गई है। शुक्रवार की दोपहर इस घटना की जानकारी पहले मुफस्सिल थाना पुलिस को मिली। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस बीच शव की शिनाख्त हुई तो परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद परिजन आनन-फानन में दौड़ते-भागते सदर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.