देवघर, अगस्त 13 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के प्रोक्टर कुलानुशासक डॉ. राजीव कुमार एवं छात्र कल्याण डीन डॉ. जैनेन्द्र यादव ने बुधवार को मधुपुर महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पूरे महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कर विभिन्न भवनों, कमरों एवं कक्षाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। अधिकारियों ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां ली। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रोक्टर डॉ. राजीव कुमार ने शिक्षकों से आपसी समन्वय एवं सामंजस्य के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थि...