देवघर, दिसम्बर 29 -- मधुपुर प्रतिनिधि झारखंड अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में गढ़वा में आयोजित तीन दिवसीय 26वें प्रादेशिक अधिवेशन का समापन रविवार को हो गया। अधिवेशन के अंतिम दिन नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें देवघर जिला के मधुपुर प्रखंड के युवा कार्यकर्ता सुदामा यादव को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। सुदामा यादव की इस उपलब्धि पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...