देवघर, अप्रैल 21 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर के सीताराम डालमिया रोड निवासी अमरेश लच्क्षीरामका के पुत्र माधव लच्क्षीरामका ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माधव ने प्रतिष्ठित जेई इंट्रेंस और जेई मेन्स की परीक्षा में अपने प्रथम प्रयास में ही शानदार सफलता प्राप्त करते हुए क्रमशः 99.57 प्रतिशत और 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। माधव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 10 वीं तक कार्मेल स्कूल मधुपुर और 12 वीं की शिक्षा मदर्स इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की। कोटा में रहकर विशेषज्ञ मार्गदर्शन में कठिन परिश्रम करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और अपने पहले प्रयास में ही यह उत्कृष्ट सफलता हासिल की। यह भी पढ़ें- JEE Main Topper : कौन हैं जेईई मेन AIR 1 कबीर छिल्लर, 300/300 स्कोर, पिता ...