मधुपुर के चुंगलो गांव से दो वर्षीय बच्चा लापता
देवघर, सितम्बर 3 -- मधुपुर प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के गड़िया पंचायत अंतर्गत चुंगलो गांव से एक दो वर्षीय मासूम बच्चा घर के पास से गुम हो गया है। बच्चे के पिता ने मधुपुर थाना में बच्चे के गुम होने को लेकर आवेदन दिया है। आवेदन में चुंगलो गांव निवासी बिपिन कुमार मंडल ने बताया कि उनका दो वर्षीय पुत्र गोलू कुमार गुरुवार को लगभग 3 बजे दिन में घर के पास से कहीं गुम हो गया है। उन्होंने बताया कि हमने अपने स्तर से पूरे गांव में, रिश्तेदार, मित्रों और आसपास के स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- हरिहरगंज का छात्र रांची से लापता, परिजन परेशान गोलू लाल रंग का गंजी और हाफ पैंट पहना है। परिजनों ने बच्चे को खोजने की गुहार लगाई है। मधुपुर पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.