देवघर, मई 25 -- शहर के कुंडूबंगला मोहल्ला स्थित अग्रसेन भवन में रविवार की देर शाम मधुपुर म्यूजिक लवर्स ग्रुप द्वारा आयोजित मधुपुर आयडल 2026 सीजन- वन की सीनियर वर्ग में श्रेया पांडेय विजेता रही। वहीं जूनियर ग्रुप में गायत्री कुमारी विजेता बनी।

प्रतियोगिता के परिणाम सीनियर वर्ग में दूसरे स्थान पर प्रिया दास और तीसरे स्थान पर शाकिब खान रहे। जूनियर वर्ग में दूसरे स्थान पर अंकित झा, तीसरे स्थान पर अनुष्का सिंह रहीं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन के प्रतिनिधि शब्बीर हसन, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

निर्णायक और प्रतियोगी निर्णायक की भूमिका में कुल्टी से आए हुए बाबू प्रीतम...