देवघर, मार्च 18 -- मधुपुर । मधुपुर थाना क्षेत्र के बेलपाड़ा कोर्ट के पास चल रहे हॉस्टल में अवैध रूप से बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है। अवैध रूप से बिजली ऊर्जा चोरी मामले में विद्युत विभाग को करीब 1 लाख 22 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इस संबंध में कनीय अभियंता दीपक कुमार ने मधुपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिजली विभाग के वरीय अधिकारी के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी टीम ने कोर्ट के समीप नगर परिषद के भवन में चल रहे हॉस्टल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि आरोपी मीटर बाईपास कर और टोका लगाकर बिजली चोरी कर रहा था। विभाग ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्युत...