देवघर, जून 27 -- मधुपुर प्रतिनिधि मोहर्रम के पवित्र और ऐतिहासिक अवसर पर खेल और आपसी एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जगदीशपुर मिलन क्लब की ओर से भव्य अखाड़ा कंपिटीशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 5 टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी टीमों के खिलाड़ियों और उस्तादों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। लाठी-डंडे, तलवारबाजी और पारंपरिक युद्ध कौशल का शानदार प्रदर्शन देखकर वहां मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। उस्तादों ने लाठी भांजने, तलवार चलाने और शारीरिक दांव-पेच के ऐसे नमूने पेश किए कि मैदान तालियों से गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि मोहर्रम का आयोजन भाईचारा, अनुशासन और हमारी पुरानी युद्ध कला को जिंदा रखने के लिए किया जाता है। यह भी पढ़ें- झलपो के कर्बला मैदान में आज होगी लाठी-डंडा खेल प्रतियोगिता, क...