देवघर, नवम्बर 28 -- मधुपुर प्रतिनिधि मुख्य रेलखंड के मधुपुर-जोड़ामो स्टेशन के बीच बधनाडीह गांव के पास रेल पोल संख्या- 288/10-12 के समीप रेल ट्रैक के बीचोबीच 35 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना की सूचना पर मधुपुर आरपीएफ पोस्ट के एसआई आर प्रसाद, आरक्षी के पासवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव की जांच-पड़ताल की। घटनास्थल रेल थाना के बाहर रहने पर पाथरोल थाना के एएसआई आर के टुडू पुलिसबल के साथ शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के पॉकेट से कोई भी रेल टिकट बरामद नहीं हुआ है। उसके पास से बरामद मोबाइल फोन से उसकी पहचान हुई है। मृतक पाथरोल थाना के राउतडीह गांव निवासी रघुनाथ विश्वकर्मा के पुत्र विकास विश्वकर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए हैं। पुलिस ने बताया कि किसी ...