देवघर, मार्च 15 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य और स्वच्छता मानकों की अनदेखी कर दुकानदार खुले में मांस बेच रहे हैं। मांस दुकानदार के पास खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस नहीं है। दर्जनों अवैध वधशाला का खुलेआम धड़ल्ले से संचालन हो रहा है। नियम-कानून को ठेंगा दिखाकर मांस विक्रेता बीमार बकरा का मांस बेच रहे हैं। मांसाहारी लोग बीमारियों को मोल रहे हैं। स्वस्थ्य बकरे का मांस लेने के लिए लोगों को भटकना पड़ता है। स्टेशन रोड और हटिया रोड समेत कई स्थानों पर अवैध वधशाला का संचालन किया जा रहा है। नगर परिषद द्वारा मांस विक्रेताओं को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश कई बार दिया जा चुका है। बावजूद निर्देशों की अनदेखी हो रही है। ऊंचाई पर रखकर, ढंककर मांस बेचने का निर्देश है, लेकिन सारे नियमों की यहां धज्जी उड़ती है।बोर्ड के निर्णय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.