देवघर, जनवरी 6 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। पेट्रोल पंप से रंगदारी मांगने के मामले में आरोपित को पुलिस ने डिमांड पर लिया है। आरोपित सुनील यादव मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के बोगेया गांव का रहने वाला है। वह तीन दिन पूर्व पुलिस दबिश के कारण न्यायालय में आत्म समपर्ण किया था। इसकी जानकारी मिलने व पुलिस ने घटना में शामिल अन्य लोगों समेत घटना की जानकारी लेने के लिए उसे रिमांड पर लिया है। सुनील यादव पर शहर के पथरचपटी स्थित पेट्रोल पंप में पिस्तौल लेकर कैश काउंटर में घुसकर रंगदारी की मांग करते हुए जान मारने की धमकी देने का आरोप है। इस संबंध में पेट्रोल पंप मालिक सहीम खान ने पुलिस को आवेदन देकर कहा था कि वह पथरचपटी अवस्थित मधुपुर ऑटोमोबाइल्स का डीलर है। रात करीब दस बजे बौगेया निवासी सुनील कुमार उर्फ फूलडोमा यादव गाली-ग्लौज करते हुए पेट्रोल पंप पर आया और पेट्र...