देवघर, मार्च 7 -- मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर थाना क्षेत्र के चरपा गांव में दहेज लोभियों पर अतिरिक्त दहेज में फोर व्हीलर और जेवरात की मांग पूरा नहीं करने पर विवाहिता की हत्यारोपी पति शिक्षक सुमेश कुमार पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस घटना के बाद से ही आरोपीपट्टी की तलाश कर रही थी। मृतका के पिता दुमका जिले के जरमुंडी थाना अंतर्गत भोड़ाबाद गांव निवासी दिनेश प्रसाद ठाकुर ने अपनी बेटी नेहा कुमारी की निर्मम हत्या का आरोप उसके पति, सास, श्वसुर, ननद पर लगाते हुए पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है। दिनेश का आरोप है उसकी बेटी नेहा का विवाह मधुपुर थाना क्षेत्र के चरपा गांव निवासी सुमेश कुमार पाठक, पिता- हृदय पाठक से किया था। बेटी ने गत 9 सितंबर 2025 को एक बच्चे को जन्म दिया। गत 26 फरवरी को मेरे घर से ब...