देवघर, जनवरी 17 -- मधुपुर (देवघर)। लालगढ़ में शुक्रवार शाम मुख्य सड़क और गली में जमा लोगों ने एक बार फिर पथराव कर दिया। मुख्य सड़क पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ नियंत्रण करने के लिए पुलिस को सख्ती भी बरतनी पड़ी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि भाजपा की प्रदेश स्तरीय टीम जब पीड़ित परिवार के परिजनों से मिलकर वापस निकल रही थी तो उनके पीछे चल रहे कुछ भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने नारेबाजी की। उसके बाद मुख्य सड़क पर खड़े लोगों ने नारेबाजी का विरोध करना शुरू कर दिया। साथ ही नारेबाजी कर रहे लोगों पर पथराव भी शुरू कर दिया। पथराव के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार अफरा-तफरी में कुचलने के कारण एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। प्राथमिकी इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वहां से बेहतर इलाज के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.