देवघर, अप्रैल 4 -- अनुमंडल कार्यालय कक्ष में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और जाम से मुक्ति दिलाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष दरक्शां परवीन, उपाध्यक्ष रीषभ भारद्वाज, सभी वार्ड पार्षद, प्रशासनिक अधिकारी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, नागरिक समिति के प्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी समेत विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उपस्थित सभी लोगों ने शहर को जाम से मुक्ति दिलाने और यातायात को सुचारू बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे। गौरतलब है कि आए दिन शहर में लगने वाले भीषण जाम से आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। एसडीओ का यह प्रयास जनता को राहत पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करन...