देवघर, दिसम्बर 7 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। बुढ़ई थाना की पुलिस ने रविवार को गिट्टी लदा एक ट्रक जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस गश्ती में थी, इसी दौरान देवघर- गिरिडीह सड़क पर पुलिस को ट्रक दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रोका व ट्रक की जांच की गई। जांच में ट्रक पर गिट्टी लोड पाया गया। फिर पुलिस ने चालक से ट्रक में लदे गिट्टी का कागजात मांगा। चालक कागजात नहीं प्रस्तुत कर सका और न ही संतोष जनक जवाब दिया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना ले आई। पुलिस ने बताया कि जब्त ट्रक बीआर 53 जी / 3950 में लदे गिट्टी की जांच के लिए जिला खनन पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है। ट्रक को जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि ट्रक मारगोमुंडा थाना क्षेत्र से गिट्टी लेकर बिहार जा रहा था। जिला खनन विभाग के जांच के बाद ही मामले में आगे की कारवाई ह...