देवघर, अक्टूबर 4 -- मधुपुर प्रतिनिधि। मधुपुर नगर भवन सभागार में शनिवार को दिशोम गुरु, हाजी साहब मेगा क्विज प्रतियोगिता-2026 का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन, उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज और पंकज पीयूष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतिभागियों की भागीदारी कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर आयोजित रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मधुपुर अनुमंडल के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के बीच ज्ञान, प्रतिभा और तर्कशक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ कठिन से कठिन सवालों के जवाब देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंत्री का संदेश मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने...