देवघर, मार्च 9 -- विश्व प्रसिद्ध सांख्य-योग साधना स्थली बावनबीघा कापिल मठ में सोमवार को साधु परंपरा के अनुसार संन्यासी षोडशी सेवा का आयोजन किया गया। बता दें कि गत दिनों सतगुरु सांख्य योगाचार्य श्रीमद् स्वामी भाष्कर आरण्य का परिनिर्वाण हुआ था। इसी बाबत साधु -सन्यासी परंपरा के अनुसार सोलहवें दिन सन्यासी षोड़शी सेवा का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न प्रांतों से सन्यासी इस अवसर पर मधुपुर पहुंचे थे। संन्यासियों ने श्रीमद् स्वामी भाष्कर आरण्य से जुड़ी स्मृतियों को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। संन्यासियों ने सांख्य- योग के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की। सन्यासी समाज की उपस्थिति में श्रीमद् स्वामी करुणा आरण्य को मठाध्यक्ष के रूप में स्वामी मैत्री आरण्य ने घोषणा की। स्वामी करुणा आरण्य को तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया। अब स्वामी ...