देवघर, मार्च 21 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय समेत मधुपुर प्रखंड में शनिवार को परंपरागत तरीके से ईद मनाई गई। सुबह से ही शहर की रौनक देखने लायक थी। मधुपुर के पीर साहब की बड़ी मस्जिद, हाजी गली बड़ी मस्जिद, खलासी मोहल्ला स्थित लखना ईदगाह, बेलपाड़ा स्थित नवी बक्श ईदगाह, धमना फतेहपुर पोखरिया ईदगाह, लालगढ़ ईदगाह, पनाह कोला मस्जिद समेत अन्य जगहों पर हजारों लोगों ने सामूहिक रुप से ईद की नमाज अता की। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी। देर शाम तक बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, गलियों और सड़कों पर रंग बिरंगी झालरों व शामियाना से सजाए गए थे। नबी बक्श ईदगाह मस्जिद में तकरीर करते हुए इमाम ने कहा कि जिसने दूसरे को खुश कर दिया उसी की ईद है। ईद एक ऐसा त्योहार है जो खुशियों का पैगाम देता है। पहली खुशी यह हो...