मधुपुरा गांव में महिला की मौत, परिवार में कोहराम
आगरा, जून 13 -- कोतवाली क्षेत्र के मधूपुरा गांव में एक अधेड महिला की मौत हो गई। मृतका के पुत्र की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक शनिवार को मधुपुरा गांव के मंगल पुत्र अनोखे लाल ने करीब पौने 11 बजे पुलिस को जानकारी दी और बताया कि वह दिल्ली में रहता है। घर पर उसकी मां तारावती रहती है। गत शुक्रवार की शाम करीब पौने छह बजे उसकी बहन बाजार गई थी। इसी दौरान उसकी मां की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। लोगों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर एक युवती से छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामले में फैसला करा दिया। जबकि शुक्रवार की शाम महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूर कर शव को पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.