देवघर, मई 15 -- मधुपुर प्रतिनिधि स्थानीय छोटा शेखपुरा स्थित कमला आश्रम की जमीन पर चहारदीवारी निर्माण कार्य के दौरान मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। बैकुंठधाम रोड निवासी 33 वर्षीय विजय कुमार राय ने मधुपुर थाना में आवेदन देकर 3 नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार गत 13 मई बुधवार सुबह करीब 8 बजे विजय राय छोटा शेखपुरा मौजा नं0-273, अंदर थोका नं0-20, वार्ड नं0-14 स्थित कमला आश्रम की जमीन पर चल रहे कार्य देखने गए थे। विजय राय चन्द्रचूड़ बोस की जमीन के देख-रेख के लिए प्राधिकृत हैं।आरोप है कि वहां पहुंचने पर देखा कि सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया गया है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में मारपीट व निर्माण सामग्री ले जाने का आरोप, प्राथमिकी 8 वेपर लाइट, पंडाल समेत अन्य सामान जिसकी कुल कीमत 50 हजार रुपए है, गायब...