रांची, अप्रैल 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने राष्ट्रीय खेल घोटाले के आरोपी मधुकांत पाठक को बड़ी राहत देते हुए उनका पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति दे दी है। जमानत की शर्त के तहत उनका पासपोर्ट कोर्ट में जमा कराया गया था। उन्होंने कानून के तहत आवेदन देकर पासपोर्ट वापस करने की मांग की थी। याचिका में बताया गया कि 65 वर्षीय मधुकांत पाठक एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में टीम मैनेजर और फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें 2026 से 2028 के बीच होने वाले कई अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों जैसे कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड एथलेटिक्स जूनियर और एशियन गेम्स में भारतीय दल के साथ भाग लेना है। कोर्ट को बताया गया कि उनका पासपोर्ट 22 फरवरी 2027 को समाप्त हो रहा है और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए कम से कम 6 ...