बोकारो, मार्च 21 -- बासंतीय नवरात्र के अवसर पर कसमार प्रखंड अंतर्गत मधुकरपुर में प्रभु श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए पूजा कमिटी के दिनेश चंद्र महतो, धीरेन्द्र महतो, कैलाश महतो, श्रीपति महतो, प्रफुल्ल महतो, लालमोहन, सिद्धेश्वर महतो, विकास कुमार प्रजापति इत्यादि ने बताया कि सार्वजनिक श्री दुर्गा मंदिर में नवरात्र एवं निकट स्थित श्री हनुमान मंदिर में रामनवमी का महोत्सव धूम धाम के साथ मनाई जाएगी। दुर्गा मंदिर में मूर्ति स्थापित कर उनकी विधिवत पूजा शुरू हो चुकी है। वहीं रामनवमी के दिन श्री राम जन्मोत्सव पर भव्य जुलूस व झांकी निकाली जाएगी। बताया कि माता के मंदिर में पूजन, अर्चन, संध्या महाआरती एवं महाप्रसाद का वितरण गुरुवार को नवरात्र के प्रथम दिन से ही शुरू हो गई है। इस अवसर पर चतुर्थी तिथि रविवार से महाअष्टमी तिथ...