प्रयागराज, जून 28 -- जार्जटाउन पुलिस ने रविवार को सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मधवापुर में चलाए गए अभियान में 41 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप रहा। चालान से बचने के लोग अपने वाहन लेकर भागते नजर आए। इंस्पेक्टर के मुताबिक सभी वाहन नो पार्किंग जोन में खड़े थे, जिस पर चालान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...