मधुबनी, अप्रैल 29 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बासुकी बिहारी, रैमा व साहरघाट समेत विभिन्न इलाकों में ओलावृष्टि हुई। बुधवार की शाम करीब 15 मिनट की ओलावृष्टि ने इलाके व्यापक क्षति पहुंचायी। लोगों के खपड़ैल छप्पड़ चकनाचूर हो गये। सीमेंट के शेडों को ओला ने की छलनी कर दी। सबसे अधिक सब्जी उत्पादक मर्माहत हुए। आम व लीची के फल तो अधिकतर जगहों पर पहले नष्ट हो चुके हैं। जो कुछ आंशिक रूप से कहीं कहीं दिख रहे थे, उसे भी पत्थरों की बारिश ने पूरी तरह चौपट हो कर दिया। यह भी पढ़ें- जिले में बारिश के बाद गर्मी से राहत, घंटों गुल रही बिजली यह भी पढ़ें- नगवास पंचायत में 15 मिनट तक होती रही ओलावृष्टि यह भी पढ़ें- पहले ओलावृष्टि फिर गरज के साथ हुई झमाझम बारिश शहर की कई सड़कों पर लगा जलजमाव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.