प्रयागराज, जनवरी 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कीडगंज के मधवापुर सब्जी मंडी के समीप पुलिस ने एक मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने बुधवार शाम छापेमारी कर महिला मेठ समेत चार युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया। छापेमारी में पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव ने बताया कि कुछ दिनों से इलाके में अनैतिक देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे मकान पर छापेमारी की। जहां दो कमरे में युवतियां व युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। सभी आरोपी प्रयागराज के ही निवासी बताए गए हैं। एसीपी ने बताया कि आरोपियों में पकड़ी गई एक महिला पिछले चार महीने से किराए पर दो कमरे लेकर देह व्यापार का धंधा कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.