मधुबनी, मार्च 9 -- मधवापुर। प्रमुख सुनीता देवी की कुर्सी को सदस्यों ने वोटिंग के जरिए गिरा दी। सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में उपस्थित सदस्यों में सौ फीसदी लोगों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग कर दिया। बहस और वोटिंग के दौरान कुल 17 सदस्यों में से 15 लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रमुख दीपक कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि प्रमुख सुनीता देवी और सलेमपुर पंचायत के सदस्य राम सेवक मंडल सदन में अनुपस्थित रहे। वोटिंग में जिन 15 सदस्यों ने भाग लिया, उन्हीं लोगों ने विगत 23 फरवरी को प्रमुख के खिलाफ अविश्वास लगाने के लिए बीडीओ को आवेदन दिया था। बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू ने बताया की कार्यवाही के दौरान हुई बहस और वोटिंग की रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेजा जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा तय की जाने वाली तारीख पर नये प्रमुख का चुना...