बलरामपुर, अप्रैल 13 -- पचपेड़वा, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोहों की श्रृंखला के तहत मधवानगर गणेशपुर में 551 वेदीय दीप महायज्ञ एवं प्रवचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के प्रातःकालीन सत्र में विद्यालय के बच्चों एवं ग्रामीणों को योग के महत्व से अवगत कराया गया। ढेकहरी सिद्धार्थनगर के रमेश अग्रहरि ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवन के लिए योग को आवश्यक बताया। सायंकालीन सत्र में दीप महायज्ञ के साथ प्रवचन आयोजित हुआ, जिसमें शांतिकुंज प्रतिनिधि एवं जिला समन्वयक सत्य प्रकाश शुक्ल के संदेशों को श्रद्धालुओं ने ध्यानपूर्वक सुना। यह भी पढ़ें- ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में 17-21 अप्रैल 'आचार्य शंकर प्रकटोत्सव' का आयोजन, सीएम सहित संत हो...