बलरामपुर, अप्रैल 27 -- उतरौला, संवाददाता। मधपुर शरीफ में हजरत सूफी गुलाम आसी पिया हसनी के उर्स-ए-आरेफीन के तीसरे दिन अकीदतमंदों की भारी भीड़ रही। कार्यक्रम की शुरुआत नमाज-ए-फज्र के बाद कुरआन ख्वानी से हुई, जबकि पूर्वाह्न 10 बजे कुल शरीफ का आयोजन किया गया। नमाज-ए-अस्र के बाद लंगर में बड़ी संख्या में जायरीनों ने शिरकत कर तबर्रुक ग्रहण किया। वहीं नमाज-ए-ईशा के बाद आयोजित मुशायरे ने महफिल में चार चांद लगा दिए। बाहर से आए शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम पेश किए, जबकि नातिया कलाम सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे। उर्स के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मजार-ए-अकदस पर चादरपोशी कर नज्र-ओ-नियाज पेश की। परिसर में मेले जैसा माहौल रहा, जहां झूले, सर्कस और विभिन्न दुकानों पर बच्चों व महिलाओं की भीड़ दिखी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व महिला आरक्षियों की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.