हजारीबाग, अप्रैल 11 -- चौपारण प्रतिनिधि चतरा रोड स्थित मधगोपाली में बीती रात अज्ञात चोरों ने गांव के मंडप और शनि देव मंदिर के दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये उड़ा लिए। घटना के बाद चोरों ने खाली दान पेटी को मंदिर परिसर से दूर फेंक दिया और फरार हो गए। चोरी की वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक युवक को चोरी की घटना को अंजाम देते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। ग्रामीण इस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने चौपारण थाना में लिखित आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.