गाज़ियाबाद, दिसम्बर 30 -- - दिनेश राज अकादमी में हुआ बीआर शर्मा टूर्नामेंट का आयोजन गाजियाबाद, संवाददाता। दिनेश राज अकादमी में चल रहे बीआर शर्मा टूर्नामेंट में मंगलवार को मद्रास क्रिकेट क्लब और स्ट्राइकर स्पोर्ट्स अकादमी के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में मद्रास क्रिकेट क्लब ने सात विकेट से जीत हासिल की।स्ट्राइकर अकादमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 125 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। कियान शर्मा ने 32 और रेयांश ने 29 रन बनाए। विरोधी टीम से ईशान ने तीन और शांतनु ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए मद्रास क्रिकेट क्लब ने 20.1 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर 127 रन बना लिए। ईशान ने नाबाद 55 और अयुष्मान ने 24 रन बनाए। ईशान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.