मद्रास कांवड़ संघ के 85 शिवभक्त सुल्तानगंज के लिए रवाना
देवघर, अगस्त 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला में देश विदेश से श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। इसी क्रम में मद्रास कांवड़ संघ चेन्नई के रजत जयंती वर्ष (2002-2026) के अवसर पर 85 शिवभक्त श्रद्धालु शनिवार को चेन्नई एयरपोर्ट से बिहार के सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर लगभग 105 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए विश्व विख्यात बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर में जलाभिषेक करेंगे तथा इसके बाद बाबा वासुकीनाथधाम में भी पूजा-अर्चना करेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष संजय मुंदड़ा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन 15 से 17 किलोमीटर की पदयात्रा निर्धारित की गई है। प्रत्येक दिन प्रातः 2:45 बजे मंगल आरती तथा 3 बजे पदयात्रा प्रारंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.