बेगुसराय, जून 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के संचालन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में डीएम श्रीकांत शास्त्री की ओर से सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी एवं दंडाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। यह भी पढ़ें- लखीसराय: सिपाही भर्ती परीक्षा : 11 केंद्रों पर 19,968 अभ्यर्थी होंगे शामिलपरीक्षा का आयोजन डीएम ने बताया कि परीक्षा का आयोजन 14 जून एवं 17 जून को दो-दो पालियों में जिले के कुल 08 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रथम पाली की परीक्षा दिन के 10:00 ब...