खगडि़या, जुलाई 12 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि मद्य निषेध विभाग अंतर्गत सब इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा जिले के 11 केन्द्रों पर रविवार को शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त ली गई। विभिन्न केन्द्रों पर कई परीक्षार्थी अब्सेंट बताए गए हैं। बता दें कि इन केन्द्रों पर करीब पांच हजार परीक्षार्थियों को शामिल होना था। पर, कई परीक्षार्थी परीक्षा देने नहंी पहंुचे। केन्द्रों पर सुरक्षा इतजाम देखी गई। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से दो घंटे पहले से ही परीक्षार्थी केन्द्र के बाहर पहंुचने लगे थे। जिससे भीड़ लग रही। केन्द्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मुश्तैद रहे। वहीं अधिकारी लगातार जायजा लेने पहंुचते रहे। यह भी पढ़ें- बीपीएसएससी :19 केंद्रों पर 60 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल बता दें कि शहर स्थित जेएनकेटी इंटर स्कूल, कोशी कॉलेज, पीएम श्र...