खगडि़या, जुलाई 11 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि मद्य निषेध विभाग अंतर्गत सब इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा जिले के 11 केन्द्रों पर 12 जुलाई को लेने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई। कड़ी सुरक्षा इंतजाम के बीच करीब पांच हजार परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल कराया जाएगा। इधर शनिवार को केन्द्रों पर वीक्षकों ने योगदान देकर परीक्षा की तैयारी में लगे रहे। केन्द्रों पर सीटिंग प्लान से लेकर परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरे व जैमर भी लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार शहर स्थित जेएनकेटी इंटर स्कूल, कोशी कॉलेज, पीएम श्री एसआर इंटर स्कूल, उच्च माध्यमिक स्कूल सन्हौली, मिडिल स्कूल हाजीपुर उत्तर, बापू मिडिल स्कूल बलुवाही, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल चन्द्रनगर, उच्च माध्यमिक स्कूल मथुरापुर, महिला कॉलेज, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल बछौता व मिडिल स्कूल बछौता पूर्वी केन्द्र पर ...