अररिया, मई 14 -- अररिया, निज संवाददाता जिले में अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से 30 लीटर चुलाई शराब बरामद करते हुए इस चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो बाइक भी जब्त की गईं। यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पहली कार्रवाई जोगबनी चेकपोस्ट पर हुई, जहां वाहन जांच के दौरान एक बाइक की डिक्की से 10 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। मौके से अरविन्द दास और संजय दास को गिरफ्तार किया गया। दोनों बथनाहा थाना क्षेत्र के ततमा टोला वार्ड संख्या 25 के निवासी बताए गए हैं। वहीं दूसरी कार्रवाई रानीगंज थाना क्षेत्र के आजाद चौक खरहट के पास की गई। वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर लदे बोरे से 20 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। इस मामले में नन्दलाल विश्वास और निक्कू ऋषि...