मद्य निषेध दारोगा बहाली की लिखित परीक्षा आज, तैयारी पूरी
नवादा, जुलाई 12 -- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की मद्य निषेध दारोगा पद पर बहाली के लिए लिखित परीक्षा रविवार यानी 12 जुलाई को होगी। इसकी सभी विभागीय एवं प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए नवादा शहर में कुल 20 केन्द्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों पर 10054 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा एकल पाली में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी। परीक्षा केन्द्रों पर शनिवार को सीट प्लान के साथ ही अभ्यर्थियों के बैठने की जगह पर रोल नंबर आदि चिपकाने का काम किया गया। इसके साथ ही सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी और जैमर लगाने का कार्य किया जा रहा है। मद्य निषेध दारोगा की बहाली को लेकर होने वाली परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण आयोजित किए जाने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। यह भी पढ़ें- मद्य निषेध दारोगा बहाली की लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.