हाजीपुर, मार्च 20 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। उत्पाद अधीक्षक भूपेंद्र कुमार के निर्देश पर जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मद्य निषेध एवं उत्पाद थाना महुआ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की देर रात कटहरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर फतह गांव के सुनसान जगह पर छापेमारी कर 553.920 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही शराब तस्कर भागने में सफल रहा। उत्पाद थाना महुआ के द्वारा फरार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। यह जानकारी उत्पाद अधीक्षक भूपेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार की देर रात गुप्त सूचना मिली कि कटहरा थाना क्षेत्र के रसलपुर फतह गांव के सुनसान जगह पर शराब की बड़ी खेप को उतारा गया है। सूचना मिलते ही उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत...