पूर्णिया, जुलाई 30 -- कसबा, एक संवाददाता। मद्यनिषेध थाना सदर की टीम ने कसबा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग छापेमारी कर कुल 7.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया जबकि एक अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पहली कार्रवाई में मद्यनिषेध थाना सदर की टीम ने कसबा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दूसरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसी थाना क्षेत्र से 3.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रह...