बिजनौर, मार्च 16 -- नूरपुर। ब्लॉक के डबाकरा हॉल मे अयोजित मद्यनिषेध एवं विकसित भारत विषयक गोष्ठी में मुख्य अतिथि एल वेंकेश्वर लू ने अपने सम्बोधन कबीर दास के काव्य के उदाहरण के साथ कुरीतियों एव बुराइयों को त्याग कर 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया। रविवार को ब्लॉक में डबाकरा हॉल में दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम के शुभारम्भ के बाद मुख्य वक्ता अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण व सैनिक कल्याण ने समाज को कुरीतियां व मादक पदार्थो का त्याग करने का आव्हान किया। उन्होंने भारत के संविधान एव एकता को मजबूत कर, बुराइयों के त्यागकर एकता के साथ 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प याद दिलाया। कार्यक्रम में प्रोफेसर मधुसूदन स्वामी ने आध्यात्म तथा विकसित भारत पर संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किये। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने भारत को विकसित बनाने में म...