देवरिया, मार्च 16 -- भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। भलुअनी कस्बा स्थित एक मैरेज हाल में मध्यदेशीय वैश्य महासभा जनपद देवरिया की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। रामपुर कारखाना के विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने कुल गुरू गणिनाथ जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।उन्होंने कहा कि मद्धेशिया समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। मद्धेशिया वैश्य समाज समाजिक कार्यो में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है। बुद्धिजीवी समाज के निचले तबके के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम के लिए आगे आएं। प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाषचंद मद्धेशिया, प्रदेश संयोजक राजनैतिक प्रकोष्ठ हरेराम गुप्ता, चेयरमैन विजय गुप्ता मुन्ना, शरद गुप्ता, गणेश मद्धेशिया, अवधेश गुप्ता आदि ने संबोधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.