लखनऊ, मई 23 -- लखनऊ। मदेयगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहलाकर भगा ले जाने के आरोपी मशालची टोला के बाबा का पुरवा के मो. उमर को पुराना पक्का पुल के पास गिरफ्तार किया है। एसआई दिनेश कुमार चौबे ने बताया कि 19 मई को पीड़ित परिजन की ओर से आरोपी मो. उमर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ------वजीरगंज में दो लुटेरे गिरफ्तारलखनऊ। वजीरगंज पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। वजीरगंज इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि फर्रुखाबाद फतेहगढ़ के अनिल नट और विनोद नट को सिटी स्टेशन के पास टीचर ट्रेनिंग सेंटर के पास से पकड़ा है। लुटेरों ने 18 अप्रैल को ई रिक्शा से जा रही तुलसीदास मार्ग निवासी अजरा मकसूद का पर्स शिक्षा भवन के पास लूटा था, जिसमें मोबाइल भी था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...