जौनपुर, मार्च 6 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम लेदुका से चंवरी जाने वाले मार्ग पर 25 सीसी देशी मदिरा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में होली पर्व के दौरान गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लेदुका से चंवरी मार्ग पर एक व्यक्ति राहगीरों को शराब बेच रहा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम आनंद अग्रहरि और निवास स्थान लेदुका बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.