हल्द्वानी, मई 30 -- कालाढूंगी। नगर के वार्ड नंबर 2 में आबादी क्षेत्र में शराब की दुकानों के विरोध में चल रहा धरना-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। महिलाओं ने धरना स्थल से नैनीताल तिराहे तक जलूस निकालकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने सरकार, आबकारी विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आबादी क्षेत्र से शराब की दुकानों को हटाने की मांग की। मदिरा की दुकानें शीघ्र बंद न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अर्नव कम्बोज, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी, सभासद रोहित बुधलाकोटी, मनोज अधिकारी, कविता वालिता, कमल बोरा, योगिता पंत, शीला देवी, विनीता नेगी, हरिओम तिवारी, कमल अधिकारी, पुष्पा आर्या, गीता देवी, रानी कौर, दिव्या आर्या, लक्ष्मी देवी, दुर्गा अधिकारी, भावना जोशी, गंगा देवी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- 'आ...