शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। वर्ष 2026-27 की नई आबकारी नीति के तहत विदेशी मदिरा और बीयर के अधिकांश ब्रांडों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि नई दरें लागू कर दी गई हैं और सभी दुकानों को इसका पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद की सभी कम्पोजिट मदिरा दुकानों का नवीनीकरण भी नई नीति के तहत कराया गया है। वर्ष 2025-26 के अवशेष स्टॉक पर बढ़ी हुई एमआरपी का अंतर राज्य सरकार के पक्ष में जमा कराते हुए ही बिक्री की अनुमति दी गई है। निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.