जामताड़ा, अप्रैल 15 -- फतेहपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सिमलाडंगाल पंचायतन्तर्गत मदियानडीह गांव में ग्राम अध्यक्ष किशन सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया। बैठक के दौरान बाल शोषण, बाल मजदूरी, बाल विवाह जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा ग्रामीणों को इन सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को बच्चों के अधिकारों की जानकारी देते हुए उनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर वनवासी विकास आश्रम के सामुदायिक कार्यकर्ता जयप्रकाश मंडल, पंचायत सचिव प्रियंका कुमारी, मुखिया मिथिला मुर्मू, ग्राम वार्ड सदस्य दिलीप मिर्धा, स्वयंसेवक मनोज सोरेन,मजीव सिंह, ननुलाल सिंह, आनंद सिंह, रणजीत सिंह, मुस्कान कुमारी, खुशी कुमारी, पुष्पा कुम...