आगरा, जुलाई 1 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 09601/09602 मदार जं.-पटना जं.-मदार जं. समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन मदार जं. से 16 जुलाई से 24 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार को और पटना जं. से 17 जुलाई से 25 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन मदार जं. से सुबह 6.40 बजे चलकर दोपहर 12.45 बजे ईदगाह जं. और अगले दिन सुबह 8.15 बजे पटना जं. पहुंचेगी। ट्रेन पटना जं. से सुबह 10.15 बजे चलकर रात 3.15 बजे ईदगाह जं. स्टेशन और दोपहर 1.20 बजे मदार जं. पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...