अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। आगरा रोड अब जाम के नाम हो गया है। रोज लगने वाले जाम से लोग परेशान है। बुधवार को ये हालत थी कि दो पहिया वाहन तक नहीं निकल पा रहे थे। मदार गेट से शुरु हुआ जाम हाथरस अड्डे के आगे तक बना रहा। लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। मदार गेट से चिरंजी लाल इंटर कॉलेज करीब डेढ़ किलो मीटर जाम का झाम लगा रहा। जाम किस कारण लगा किसी को पता नहीं था। लेकिन सभी लाइन में लगे हुए थे। शाम के समय रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। कार और अन्य वाहन आपस में इस कदर फंसे हुए थे कि किसी को निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। मदार गेट और हाथरस अड़्डे की तरफ से वाहन इतने ज्यादा थे की दूसरी तरफ की लेन भी वन वे लग रही थी। सामने की तरफ से आने वाले वाहनों निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। चारों तरफ हॉर्न का शोर था। मगर, जाने का रास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.