मिर्जापुर, जनवरी 29 -- मिर्जापुर। ट्रेन में यात्रा कर रहे एक मदारी को उसके झोले में रखे सांप ने ही डस लिया। मदारी की मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रयागराज जिले के बारा थाना क्षेत्र के जंजी का पुरवा निवासी 25 वर्षीय अर्जुन नाथ मदारी था। वह अपनी पत्नी किरन और अन्य के साथ 26 जनवरी को प्रयागराज से पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर कहीं जा रहा था। पत्नी किरन ने बताया कि जंगल से सांप पकड़े थे, जिसे अपने झोले में रखे थे। अर्जुन ने जिस झोले में सांप रखा था, उसी में खाने का सामान भी था। अर्जुन ने जैसे ही खाने का सामान निकालने के लिए अंदर हाथ डाला, तभी सर्प ने उसे डस लिया। इस दौरान ट्रेन गैपुरा स्टेशन पहुंच गई थी। स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव होते ही उसे नीचे उतारा ...