दरभंगा, फरवरी 27 -- लहेरियासराय। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर मोहल्ले में गत बुधवार की रात मोबाइल छीनने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद विवाद हो गया। इसके बाद रोड़ेबाजी होने लगी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़के सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक इसी मोहल्ले के मो. चांद, मो. इरशाद, मो. शहजाद, मो. नेहाल व एक नाबालिग हैं। मामले को लेकर कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनाही गांव के रहने वाले शिवाजी राय के नाबालिग पुत्र ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें उसने कहा है कि वह मदारपुर स्थित एक लॉज में रहता है। अपने कुछ दोस्तों के साथ वह कपड़े खरीदकर लॉज लौट रहा था। इसी दौरान नशे की हालत में इन लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया। देर शाम जब मोबाइल मांगने गया तो वे लोग मोहल्ले के लोगों के साथ मिलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.